Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाइक की टक्कर से होटल मैनेजर घायल, मामला दर्ज

बाइक की टक्कर से होटल मैनेजर घायल, मामला दर्ज


Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के पनवाड़ मोड निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ हुए सड़क दुर्घटना के मामले में मंगलवार को लापरवाही बरतने की यहां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रकरण के अनुसार यह मामला महेंद्र सिंह पुत्र रघुराज सिंह राजपूत निवासी पनवाड़ मोड ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसका भाई जयसिंह देवली के होटल डिबोक का मैनेजर है। वह गत 26 में की रात 8 से 9 बजे के बीच गावड़ी स्थित सीआईएसएफ रेंज के पास अपनी बाइक को साइड में कर खड़ा था। इस दौरान वह अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था इस बीच गावड़ी की ओर से एक बाइक आई। आरोप है कि जिसके चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाकर जयसिंह को टक्कर मार दी। हादसे में जयसिंह के पैर, गर्दन व सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं आसपास के लोगों ने उसे संभाला तथा प्रार्थी को सूचना दी। रिपोर्ट में बताया कि देवली अस्पताल रेफर किए जाने की वजह से पीड़ित जयसिंह का कोटा में उपचार चल रहा था। इस वजह से प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सका।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह शहर के चर्च रोड एलआईसी ऑफिस के पास एक बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। जिसका चालक भाग छूटा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d