पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला
Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ देवली की ओर से चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट सीओ गिरिराज प्रसाद गर्ग एवं गाइड सीओ आचु मीणा के निर्देशन में कई कार्यक्रम हुए।
जिला सहायक स्काउट कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में पौधारोपण किया गया। जिसमें पांच औषधीय पौधे लगाए व 3100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। वार्ताकार सुरेंद्र सिंह नरूका ने वार्ता प्रस्तुत करते हुए कहा कि साहित्य एवं पर्यावरण का शुरू से संबंध रहा है। हमारे देश के साहित्यकारो ने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पर खूब लेखनी चलाई हैं। शिविर में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर, निबंध लेखन तथा कविता प्रस्तुत कर जन जागरूकता का संदेश दिया।
वर्ष पर्यंत देखरेख की जिम्मेदारी ली
राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई तथा एनसीसी के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य अनंत चौधरी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया तथा वर्षभर पौधों की देखरेख तथा उन्हें पानी पिलाने का संकल्प लिया इस दौरान एनसीसी के प्रभारी विजय कुमार मीणा, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी निकिता वर्मा के अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सत्यनारायण मीणा, निशा मीना, अनीस अब्बासी, राजेश कुमार मीणा समेत सदस्य मौजूद थे।
न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया
तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के अध्यक्षता में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता शिविर व पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि इस मौके पर न्यायाधीश अनीशा शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने ओजोन रिक्तिकरण, विषाक्त, रासायनिक प्रबंधन, मरुस्थलीकरण, ग्लोबल वार्मिंग जैसी विषमताओं के प्रति जागरूक रहने की बात कही।
स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण जरूरी है। इसी तरह अपर सिविल न्यायाधीश अभिलाष जैफ ने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है। वृक्ष ही जीवन का आधार है। हर एक व्यक्ति को हर साल एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर न्यायालय परिसर में गुलमोहर, सिरस, शीशम सहित किस्म के पौधे लगाए। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़, अधिवक्ता प्रकाश चंद, राजेश जैन, रामदेव वर्मा, बंशीलाल कलवार, अजीत सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, बाबूलाल कटारिया, शिवजीराम, रामलक्ष्मण गुर्जर, राजकुमार शर्मा समेत मौजूद थे।



