Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessन्यूक्लियस अकेडमी से नीट व आईआईटी जेईई में चयन

न्यूक्लियस अकेडमी से नीट व आईआईटी जेईई में चयन


Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के भरतपुर हाउस के सामने स्थित न्यूक्लियस अकेडमी देवली से अब तक चार छात्रों का चयन नीट व आईआईटी जेईई में हुआ है। इससे संस्था में खुशी का माहौल है।

अकेडमी निदेशक रजनीश बाबूलाल दीपक ने बताया कि 12वीं बोर्ड के साथ आईआईटी जेईई और नीट में भी न्यूक्लियस अकादमी ने सिलेक्शन दिए हैं। इनमें मंगलवार को आए नतीजों में राहुल रेगर का नीट में सिलेक्शन हुआ है। राहुल के 94.65 परसेंटाइल मिले हैं और कैटिगरी रैंक 5338 है। इसी तरह सना अंसारी का नीट में सिलेक्शन हुआ है। जिसके 92.25 परसेंटाइल है। इससे पहले अकादमी से विशाल वर्मा व सागर शाह का आईआईटी जेईई में सिलेक्शन हो चुका है। इस दौरान नीट सिलेक्ट राहुल कुमार रेगर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। रजनीश दीपक ने बताया कि हाल ही में घोषित हुए 12वीं कक्षा के परिणाम में संस्था के साथ विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d