Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में बुधवार को पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद ने बताया कि वन अधिकारी केदार शर्मा, ओमप्रकाश ने स्काउट गाइड के साथ शिविरार्थियों सहित पीपल, गुलमोहर, करंज, कचनार, नीम, आम सहित कई फल व छायादार पौधे लगाए। प्रशिक्षक अनिल गौतम ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी रामराय मीना व एयू बैंक प्रतिनिधि सुमित गौतम, आशीष शर्मा ने भी पौधरोपण कर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। शिविरार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षक खेमराज मीना, मुकेश प्रजापत, शिशुपाल चौधरी व प्रियंका जैन ने शिविरार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता करवाई। इसी तरह नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया।
साक्षरता के ब्लाक समन्वयक सोमाराम बैरवा के नेतृत्व में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, एसीबीओ प्रधानलाल मीणा व अकाउंट आफिसर प्रवीण चौधरी ने कार्यक्रम में थे और उन्होंने पेड़ बचाओ अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैरवा ने बताया कि यहां स्कूल छात्र-छात्राओं व स्काउट गाइड एवं स्वयंसेवको ने मानवता का संदेश दिया।
संबंधित न्यूज़- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए, देखरेख व सुरक्षा का संकल्प लिया


