Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाड़े में लगी आग, देवली में शॉर्ट सर्किट से टीवी जला

बाड़े में लगी आग, देवली में शॉर्ट सर्किट से टीवी जला


Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार सुबह जयपुर रोड स्थित एक खेत की बाड़ में आग लग गई। जिसे बाद में नगर पालिका की दमकल ने बुझाया।

दमकल केंद्र देवली की सूचना के मुताबिक जयपुर रोड स्थित सिद्धिविनायक होटल के पीछे लालाराम साहू के खेत की बाड़ में आग लग गई। यह आग फैलने लगी। जिसे देखकर लोगों ने दमकल केंद्र में सूचना दी। सूचना पर दमकल ने पहुंचकर करीब 50 मिनट की मेहनत से आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल कर्मचारी नीरज कुमार चौधरी, रामहरि मीणा, आमिर मोहम्मद थे। लेकिन यह आग थोड़ी देर बाद फिर से लग गई थी। इसी तरह दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के जनता कॉलोनी स्थित सार्वजनिक गौशाला के पीछे प्यारेलाल लखारा के मकान में टीवी जल गया। बताया गया कि हाई वोल्टेज से यह हादसा हुआ। टीवी जलने से घर में धुंआ फैल गया। हालांकि यह आग फैलने से पहले बुझा दी गई। वहीं नगर पालिका की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। यहां बड़ा हादसा टल गया। पार्षद लोकेश लक्षकार ने कॉलोनी में वोल्टेज की समस्या जांचने की मांग की है, ताकि लोगों के विद्युत उपकरण फूकने से बचे। इस दौरान सुरेंद्र डिडवानिया समेत कॉलोनी के लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d