Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में गुरुवार को जिले से राष्ट्रीय साहसिक शिविर कर्सियांग दार्जिलिंग में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का सम्मान किया गया।
प्रशिक्षक अनिल गौतम ने बताया कि पांच दिवसीय नेशनल एडवेंचर कैंप कर्सियांग दार्जिलिंग में स्थानीय संघ देवली के द्वारका प्रसाद प्रजापत, मुकेश प्रजापति व खेमराज मीणा ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। पूरे देश से इस कैंप में 65 सदस्यों ने भाग लिया। यह दल गत 27 मई को गया था है। यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने दल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दल प्रतिनिधि प्रजापत ने बताया कि एडवेंचर कैंप में रॉक क्लाइंबिंग, रोपवे पासिंग, हाइकिंग, रोप स्लाइडिंग सहित विभिन्न एडवेंचर का प्रशिक्षण दिया गया। राजस्थान से 15 सदस्यीय दल ने इसमें भाग लिया। कर्सियांग, दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्र के प्राकृतिक परिदृश्य में सभी स्काउटर ने अपना यह प्रशिक्षण पूर्ण किया। तीनों स्काउटर को राष्ट्रीय प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।



