Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsमहिलाओं ने वट सावित्री की कथा सुनी, परिक्रमा की

महिलाओं ने वट सावित्री की कथा सुनी, परिक्रमा की


Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वट सावित्री व्रत पूजा हर साल ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इसे लेकर गुरुवार को देवली शहर व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने वट सावित्री की कथा सुनी तथा व्रत रखा।

दरअसल यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत इस बार 6 जून को है। इसी दिन अमावस्या के साथ शनि जयंती भी है। वट सावित्री व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। कई जगहों पर कुंआरी कन्या भी मनचाहे वर की कामना करके इस व्रत को करती है। लिहाजा इस दिन का विशेष महत्व है। यह व्रत कर महिलाएं अपने सुहाग के लंबी उम्र की कामना करती है। देवली में तहसील परिसर स्थित बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं ने पूजा की। इसी तरह शहर के अलग-अलग क्षेत्रो में भी महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा अर्चना की। मान्यतानुसार महिलाओं को वट सावित्री व्रत के दिन आम का मुरब्बा, गुड़ या चीनी जरूर खाना चाहिए।

इस दिन प्रभु को पूड़ी, चना और पूए को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। वहीं वट सावित्री व्रत के दिन तामसिक भोजन नहीं खाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d