Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गुरुवार को शहर के अटल उद्यान स्थित पवेलियन में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा थे, जिन्होंने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। उपखंड अधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी, पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल समेत ने संबोधन दिया। यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 कर्मचारी, शिक्षक व समाज सेवकों को सम्मानित किया। इसी तरह नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। यहां अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा सहित मौजूद थे। भाजपा कार्यालय पर शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत एवं पालिका अध्यक्ष देवली ने ध्वजारोहण किया। शहर के टीवीएस शोरूम राजस्थान मोटर पर डायरेक्टर राधेश्याम मालू ने ध्वज फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को लेकर संबोधन दिया।
यहां बालकिशन मालू, मनीष आदि थे। देवली गांव ग्राम पंचायत पर सरपंच शीला कंवर ने ध्वज फहराया और बच्चों एवं ग्रामीणों को तालाब के भराव क्षेत्र में नहीं जाने की बात कही। पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय व देवली थाना पर प्रभारी राजकुमार नायक ने ध्वजारोहण किया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के देवली कार्यालय बुकिंग सेंटर पर 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्थान प्रभारी राकेश शर्मा, मनोज मीणा, मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा, जिनेंद्र जैन, योगेश श्रीमाल, ओम लक्षकार की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर मिठाई का वितरण किया गया। इसी तरह सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार देवली तहसील कार्यालय पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
संगठन के टोंक जिला अध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया ने यह जानकारी दी। इसी प्रकार शहीद सैनिक मोतीलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में कक्षा 10 व 12 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र छात्राओं को 1100 रूपए म नकद पुरस्कार दिया गया। यहां सरपंच सरिता मीणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश मीणा, प्रधानाचार्य रवि कुमार मीणा थे।



