Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में लगातार हो रही पानी की आवक के चलते जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
अब यह जलस्तर आरएल 313 मीटर की ओर बढ़ रहा है। बीसलपुर परियोजना नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार गुरुवार शाम 4 बजे बांध का जलस्तर आरएल 312.81 मीटर पहुंच गया। इस जलस्तर के अनुसार बांध में 21.536 टीएमसी पानी है। वही त्रिवेणी पर 2.60 मीटर का गेज जारी है। इधर, आसपास के इलाकों में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। सुबह 8 बजे से चली बारिश लगातार रही। दिन में कई बार तेज रफ्तार से बारिश हुई। वहीं अधिकांश समय मध्यम गति से बारिश चलती रही। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वही रक्षाबंधन का धंधा भी व्यापारियों का चौपट हुआ है। बारिश के चलते बाजारों में ग्राहकी न के बराबर रही। पनवाड़ समेत कई गांव के खेतों में पानी भर गया।



