Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के नेकचाल बालाजी परिसर में पिछले कई दिनों से एक बंदर का आतंक श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अब तक यह बंदर यहां, दर्शन करने वाले कई बच्चों, बालिकाओं, महिलाओं, युवकों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है।
मंगलवार को भी बंदर ने दो बालिकाओं तथा उन्हें बचाने आए एक युवक को काट लिया। उक्त बिना पैर वाले बंदर को अज्ञात व्यक्ति नेकचाल बालाजी परिसर में छोड़ गया था। उस समय वह शांत स्वभाव का था। वह अक्सर लोगों के कंधों पर बैठ जाता था और छोटे बच्चों के साथ भी खेलता नजर आता था। लेकिन जैसे-जैसे वह हुआ, उसका स्वभाव आक्रामक होता चला गया। अब वह आए दिन छोटे बच्चों, बालिकाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा अन्य श्रद्धालुओं पर हमला कर देता है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में नगर पालिका तथा वन विभाग को लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं।
श्रद्धालुओं ने नगर पालिका प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर किसी उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाए।


