Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के नयागांव डिगारिया में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे की है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार विजया देवी पत्नी मनीष गुर्जर निवासी नया गांव डिगारिया, भैंसों के लिए चारा लेने कुएं पर गई थी। कुएं के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास चारा काटते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गई। पास ही चारा काट रहे लोगों ने उसे अचेत हालत में देखा और तुरंत गांव में सूचना दी। इसके बाद निगम को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। ग्रामीणों की मदद से महिला को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस थाने में मार्ग दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



