Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबीसलपुर बांध की दह में डूबने से फिर गई एक युवक की...

बीसलपुर बांध की दह में डूबने से फिर गई एक युवक की जान

  • नहीं थम रही लापरवाही

  • जयपुर के युवक की गई जान

  • पिकनिक मनाने आए थे चार युवक


Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध की डाउनस्ट्रीम दह में एक बार फिर डूबने से 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह युवक रविवार को अपने दोस्तों के साथ बीसलपुर बांध पर पिकनिक मनाने आया था।

इस दौरान नहाते वक्त यह हादसा हुआ और युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार यह चारों युवक दो बाइक पर सवार होकर मालपुरा टोडारायसिंह होते हुए बीसलपुर बांध पर पहुंचे। जहां वे चारों दोस्त फोटो, वीडियो बना रहे थे और मौज मस्ती कर रहे थे। यह चारों दोस्त बनास नदी की डाउनस्ट्रीम के जल भराव में नहाने उतरे। इस बीच एक युवक दह के गहरे पानी में चला गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान राहुल पुत्र ओमप्रकाश रेगर निवासी कालाडेरा चौमू जयपुर के रूप में हुई है।

 

राहुल अपने दोस्त विजय पुत्र रतनलाल रेगर निवासी भांकरोटा जयपुर और रवि पुत्र हंसराज, दीपक पुत्र हंसराज रेगर निवासी बोराज तहसील मोजमाबाद जयपुर के साथ दो बाइक पर सवार होकर आया था। जहां राहुल की डूबने से उसकी मौत हो गई। राहुल के डूबने के बाद साथियों ने चिल्लाया और लोगों को डूबने के बारे में बताया। लेकिन तब तक राहुल पानी में समा चुका था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों व नविको की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

सूचना पर देवली थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, बीसलपुर चौकी प्रभारी व हेडकांस्टेबल गणेश लाल मौके पर पहुंचे और शव को देवली चिकित्सालय लेकर आए।

गत 3 माह पहले हुई थी शादी

साथ आए युवकों ने बताया कि राहुल की गत 3 महीने पूर्व ही शादी हुई है और वह परिवार में इकलौता पुत्र है। राहुल के डूबने के बाद तीनों युवक सदमे में है। उधर, इस सूचना से परिवार में भी कोहराम मच गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत 20 जून को माला की ढाणी सांगानेर जयपुर निवासी जोरावर सिंह की भी डूबने से मौत हो गई थी।

जोरावर सिंह भी अपने साथियों के साथ यहां पिकनिक मनाने आया था और अपनी जान गवा बैठा। बता दे कि हर वर्ष मानसून सत्र के दौरान जयपुर के कई युवा यहां पिकनिक मनाने आते हैं और लापरवाही के चलते अपनी जान गवा देते हैं। इसी महीने में दो युवक मौत के शिकार हो चुके हैं। जबकि 8 युवक टोंक में फ्रेजर पुलिया स्थित बनास नदी में डूब चुके। हादसे की सूचना पर देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, पटवारी पंकज जैन भी चिकित्सालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d