त्रिवेणी का गेज 4.10 मीटर पर
Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से मंगलवार रात 10 बजे पानी की निकासी में बढ़ोतरी की गई है। यह निकासी पानी की आवक को देखते हुए की जा रही है। बांध के आधा दर्जन गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बनास नदी में 48080 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।
बांध के गेट नंबर 8, 9, 12, 13 और 12 को 1 मीटर तक खोला गया है, जिससे 6010-6010 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है, जबकि गेट नं 10 और 11 को 2 मीटर तक खोला गया है, जिससे 12020-12020 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। वर्तमान में त्रिवेणी का गेज 4.10 मीटर पर है। बांध की पूर्ण जल क्षमता 315.50 मीटर है, और पानी की निकासी को देखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। पिछले दिनों में बांध से पानी की निकासी में वृद्धि देखी गई है, जिससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों को और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। परियोजना की टीमें बांध के जल स्तर और पानी की निकासी पर नजर रखे हुए हैं।



