Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस थाने में वृत्ताधिकारी रामसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार शाम बैठक आयोजित की गई।
थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार इस बैठक में सीएलजी, शांति समिति के सदस्यों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। यहां आगामी त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा हुई। वृत्ताधिकारी ने बाजार की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर देते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अपने प्रतिष्ठानों में निजी सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। यह बात अपराधों पर लगाम लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कही गई। यहां बैठक में मौजूद लोगों, सदस्यों व व्यापारियों ने अपने विचार भी रखें।

सीएम साहब! अब बस…इस बारिश को रूकवाओ, हैरान कर देगी अनोखी मांग


