Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापार मंडल दूनी की ओर से किए गए निर्णय के अनुसार अब हर माह के अंतिम दिन कस्बे में बाजार बंद रहेगा।
व्यापारी सोहनलाल, जगदीश आदि ने बताया कि इसे लेकर व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है। इसके तहत हर माह के अंतिम दिन दूनी का बाजार बंद रहेगा। लिहाजा 31 जुलाई को सभी दुकानें बंद रहेगी। केवल सब्जी, दूध, फल, मेडिकल, डेयरी, होटल सहित प्रतिष्ठान बंद के दायरे से बाहर रहेंगे।


