Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस ने पकड़ा साढ़े 30 लाख रुपए का अवैध डोडा चुरा

पुलिस ने पकड़ा साढ़े 30 लाख रुपए का अवैध डोडा चुरा

कार जब्त, अभय कमांड सेंटर की सूचना पर पहुंची थी पुलिस


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस को मंगलवार को अवैध मादक पदार्थ पकड़ने में सफलता मिली है। थाना पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत का अवैध डोडा चूरा जब्त किया है।

दूनी थाना प्रभारी सरवर खां के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह समेत उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर यह कार्रवाई हुई। मंगलवार को अभय कमांड सेंटर की सूचना थी कि एनएच 52 पर एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर दूनी पुलिस संथली चौराहे पर पहुंची। जहां राजमहल रोड चामुंडा होटल के सामने एक एक्सयूवी 500 कार खड़ी थी। उक्त कार क्षतिग्रस्त थी। मौके पर चालक और अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला। वही कार की डिक्की व भीतर की जांच करने पर 14 प्लास्टिक के कट्टे मिले। प्लास्टिक के कट्टे खोलकर देखना पर इनमें डोडा चूरा होना पाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार इन डोडा चूरा का वजन 203 किलो 904 ग्राम पाया गया।

इसकी कीमत 30 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। इन्हें जब्त किया गया है। वही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा संबंधित चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d