Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsआधा दर्जन लोग शांतिभंग में गिरफ्तार

आधा दर्जन लोग शांतिभंग में गिरफ्तार


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सोमवार देर रात 6 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बिना दस्तावेज की कार भी जब्त की है।

थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार गश्त के दौरान सहायक उप निरीक्षक भवानी शंकर व शकंर लाल ने 6 जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। इनमें शांतिलाल पुत्र घासीलाल नाथ निवासी रघुनाथपुरा थाना सावर जिला चित्तौड़गढ़, जितेंद्र पुत्र बबलू वाल्मीकि निवासी गोबरिया बावड़ी कोटा थाना जवाहर नगर, दिनेश पुत्र शंभूदयाल खटीक निवासी श्रीनाथपुरम थाना आरके पुरम कोटा, आजाद पुत्र घासीनाथ उर्फ रतन नाथ निवासी रघुनाथपुरा थाना सावर जिला चित्तौड़गढ़, मोती पुत्र भूरा मोग्या निवासी नासिरदा व कैलाश पुत्र माधूलाल मोग्या निवासी मेवदा कला थाना केकडी को शांतिभंग के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया है। वही मौके पर बिना दस्तावेज के एक कार को भी जब्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d