Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सामाजिक कार्यों से जुड़ी इनर व्हील क्लब देवली की ओर से दो दिन पूर्व खेमा का झोपड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया।
क्लब अध्यक्ष अनु शर्मा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न किस्म के 21 पौधे लगाए। वहीं 30 बच्चों को रेनकोट वितरित किए। इन बच्चों को फल भी दिए गए। वितरण के दौरान पूर्व अध्यक्ष ज्योति मंगल, सचिव मनाली गुप्ता, सोनू चौधरी, मीना सिंहल, मनीषा अग्रवाल, शीला जैन, परिधि विजयवर्गीय, भारती गोयल, शेफाली मंगल समेत उपस्थित थी।


