Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCisfसीआईएसएफ ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर

सीआईएसएफ ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ स्थित अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार को सीआईएसएफ छठी एवं नवी आरक्षित वाहिनी की ओर से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगा।

कैंप में पनवाड़ और आसपास के ग्रामीणों ने जांच कराई और परामर्श लिया। कैंप का आयोजन 9वीं आरक्षित वाहिनी के बटालियन कमांडर वरिष्ठ कमांडेंट अनिल बाली व छठी आरक्षित वहिनी के बटालियन कमांडर कमांडेंट आशीष कुमार कुंदन के नेतृत्व में वरिष्ठ कमांडेंट सीएमओ डॉ. विनोद कुमार द्वारा किया गया। कैंप में दर्जनों लोगों ने जांच करवाई और नि:शुल्क दवाईयां प्राप्त की। लोगों ने सीआईएसएफ के द्वारा लगाए गए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ उठाया। शिविर में 58 रोगियों को नि:शुल्क परामर्श मिला। इस दौरान पनवाड़ सरपंच पूरणमल वर्मा, पंचायत समिति सदस्य विनोद मीणा, महावीर प्रसाद माली सहित उपस्थित थे।

इसके अलावा लोगों को गलत दिनचर्या एवं खानपान से होने वाले रोगों के बारे में जागरूक किया एवं बचाव की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d