Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीलवाड़ा में गत 28 जुलाई को आयोजित हुई राजस्थान स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के कंपटीशन में देवली के एजेंसी एरिया कमाल हुसैन पुत्र जमाल अहमद को गोल्ड मेडल मिला है।
जानकारी के अनुसार कमाल हुसैन ने 104 प्लस किलोग्राम सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इसी के साथ उन्हें गोल्ड मेडल मिला है। हुसैन ने बताया कि उनकी जीत में लकी फिटनेस जिम के कोच शिवमकुमार सेन का योगदान रहा है। जिनके मार्गदर्शन पर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। कमाल हुसैन को पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के एमपी सिंह, मुकेश कुमावत, मोहम्मद अकरम ने पुरस्कृत किया। जिम कोच शिवम कुमार ने बताया कि पावरलिफ्टिंग में देवली से पहली बार गोल्ड मेडल मिला है। इस दौरान हुसैन का अभिनंदन किया गया।



