Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsभंवरलाल वैष्णव अध्यक्ष एवं अनिल गौतम मंत्री निर्वाचित

भंवरलाल वैष्णव अध्यक्ष एवं अनिल गौतम मंत्री निर्वाचित

“राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा देवली की नई कार्यकारिणी गठित”


Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय देवली उपशाखा का निर्वाचन कालूराम माली निर्वाचन अधिकारी एवं मुकेश नामा पर्यवेक्षक के निर्देशन में निर्विरोध हुआ।इसमें अध्यक्ष पद पर भंवरलाल वैष्णव, मंत्री अनिल गौतम मनोनीत हुए।

इसी तरह कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद माहेश्वरी, महिला मंत्री उषा रानी गहलोत, सभाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी, उप सभाध्यक्ष सुगन चंद कुमावत एवं गोपाल लाल कारपेंटर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष पुरुष भगत सिंह, महिला सीमा रानी, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश, व्याख्याता प्रतिनिधि शंकर लाल सोनी, वरिष्ठ अध्यापक अशोक कुमार शर्मा, महिला शिक्षक संध्या किरण, अध्यापक प्रतिनिधि महावीर प्रसाद, कंप्युटर अनुदेशक शिवपाल मीणा प्रयोगशाला सहायक महावीर प्रसाद नामा, प्रबोधक प्रतिनिधि द्वारका प्रसाद प्रजापति निर्वाचित हुए। साथ ही 46 जिला महासमिति सदस्य एवं 11 प्रदेश महासमिति सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं।

इसके अवसर पर दिनेश सिंह नरूका, सुरेंद्र कुमार नामा, सुरेंद्र कुमार सुवालका, संगीता सिंह जिला महिला संगठन मंत्री, बिल कंवर, भूपेंद्र सिंह राजावत सहित उप शाखा देवली के सदस्य उपस्थित थे। यहां नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया।

न्यूज़ इंपैक्ट : सीआईएसएफ ने समझी समस्या, किया निराकरण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d