Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsभगवान शिव और मां गौरा को लगाई हल्दी व मेहंदी, छतरी चौराहे...

भगवान शिव और मां गौरा को लगाई हल्दी व मेहंदी, छतरी चौराहे पर महाशिवरात्रि मेला होगा


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित शिवनगर कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण सेवा समिति की ओर से मंगलवार को मंदिर परिसर में शिव विवाहोत्सव कार्यक्रम हुआ। यहां बुधवार को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी।

इस दौरान हल्दी एवं मेहंदी की रस्म का आयोजन महिलाओं द्वारा पारम्परिक रीति रिवाज के साथ किया गया। महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वतीजी के मेहंदी एवं हल्दी लगाकर विवाहोत्सव के साथ भजन गाए। कार्यक्रम आयोजनकर्ता मंदिर समिति के अध्यक्ष उमाशंकर वैष्णव ने बताया कि मंगलवार रात भजन संध्या होगी। वहीं बुधवार को महाशिवरात्रि पर शिव अभिषेक, डीजे के साथ भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी और शाम को भोजन प्रसादी होगी।

महाशिवरात्रि पर भव्य मेला और भजन संध्या होगी

शहर के छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार रात महाशिवरात्रि भव्य मेला आयोजित होगा। वही इस मौके पर श्रीश्याम भजन संध्या एवं शिव भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम से जुड़े प्रेमचंद माली ने बताया कि भजन संध्या में गायक नितिन मंगल, राहुल अग्रवाल, सोनू आदित्य मोदी एवं श्री अंबिका म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। वही 27 फरवरी सुबह 9 बजे से मेला व ध्वज अर्पण किया जाएगा। महाशिवरात्रि के मौके पर मेले में पेयजल, रोशनी आदि की व्यवस्था की गई है। माली ने सभी श्रद्धालुओं से उक्त आयोजन में शामिल होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d