Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकृषि विभाग की ओर से किसानों को दिया प्रशिक्षण

कृषि विभाग की ओर से किसानों को दिया प्रशिक्षण


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत डाबर कला में मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना अंतर्गत मंगलवार को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किया गया। इसमें आगामी फार्मर रजिस्ट्री कैंप की जानकारी दी गई।

साथ ही किसान गिरदावरी के बारे में किसानों को बताया गया। प्रशिक्षण में आए सहायक कृषि अधिकारी द्वारा चने की फसल में लगने वाले कीट रोग के बारे में भी जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद गुर्जर ने विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी बताई। प्रशिक्षण में उपस्थित रहे पूर्व सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र कुमार गर्ग, पंचायत शिक्षक राम रतन कुमावत, रतनलाल कुमावत, घीसालाल दर्जी, आत्माराम जांगिड़ व किसान मौजूद थे।

महिला किसानों को कृषि विभाग की योजनाएं बताई

समीप के लुहारी कला पंचायत मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 30 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक किरण चौहान ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा सहायक कृषि अधिकारी अमरवासी प्रमोद कुमार मीणा ने जैविक खेती, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी रंजीत मीणा ने गर्मी में होने वाली गहरी जुताई व फसलों में लगने वाली किट में व्याधियों के बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं को कृषि में नवाचार अपनाने तथा रासायनिक खाद के कम से कम उपयोग के बारे में बताया गया। वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया।

जिसमें प्रथम स्थान पर चंचल, द्वितीय स्थान पर सीमा व तृतीय स्थान पर रीना कुमारी रही। इन्हें राम प्रसाद मीणा ने पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान धुंवाला वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सोहन पाल मीणा, गाडोली कृषि पर्यवेक्षक दुर्गालाल मेघवंशी और भूपेंद्र कुमार मीणा कुंचलवाड़ा कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d