Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial News"सनद ऐ एजाजी" से नवाजा, हाफ़िज़ की दस्तारबंदी की

“सनद ऐ एजाजी” से नवाजा, हाफ़िज़ की दस्तारबंदी की


Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार रात को एजेंसी एरिया स्थित मदरसा “तालीमुल कुरआन” में हाफिज की दस्तारबंदी का आयोजन हुआ।

समाज के प्रवक्ता हारून अंसारी व मोहम्मद इदरिस ने बताया कि इसमें मदरसे के पहले हाफ़िज़ बने छात्र मो. अमान आमिर पुत्र सलाउद्दीन कुंदेडा को डॉ. एमएच अंसारी, मुफ्ती बरकतुल्लाह खान ने सनद ए एजाजी (डिग्री) से नवाजा। कार्यक्रम की शुरुआत हाफ़िज़ मो. अमान आमिर ने तिलावत ए कुरआन से की। डॉ. एमएच अंसारी ने बताया कि कुरआन में 6 हजार 236 आयतें और 114 सूरते 114 और 30 पारे (अध्याय) है। जिसे मो. अमान आमिर ने अरबी भाषा में कंठस्थ किया है। मुफ्ती बरकततुल्लाह ने कहा कि पहले हाफिजे कुरआन हज़रत मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम थे। हमे उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए और कुरआन एक राह बताने वाली धर्म पुस्तक हैं। इसके बाद दुआए ख़ैर की गई।

इस दौरान समाज के मुफ्ती फारूक लोहार नदवी, आबिद, खुर्शीद, मुस्तकीम, मोइन आदि थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d