Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा जिलाध्यक्ष का देवली में स्वागत हुआ

भाजपा जिलाध्यक्ष का देवली में स्वागत हुआ


Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी देवली शहर मंडल की ओर से शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इसके बाद पार्टी के युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भी स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने जिला अध्यक्ष के समक्ष मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी व सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस पर उपस्थित महिलाओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सभी स्तरों पर सशक्त और मजबूत रूप से कार्य करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकासशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के हितों के लिए कई काम कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जिंदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राणावत, आरपी धाकड़, शिवजीराम मीणा, विनोद साहू, रणवीर सिंह चौहान, राकेश ओसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रतन मंगल, राजीव गोयल, बंशी मेघवंशी, दिनेश जैन, नवल किशोर चतुर्वेदी, रवि बलसोरा, नीरज जैन, सुनील सेठी, अंकित बड़जात्या, नोरतमल नामा, पंकज शर्मा, बद्रीलाल साहू, उमाशंकर खूंटेटा, सुरेश अग्रवाल, महेश शर्मा, हेमलता दाधीच, सुमित गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d