Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में कक्षा एक से 5 के विद्यार्थियों को कला किट का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा विभाग द्वारा छोटे बच्चों में सृजनात्मक विकास के लिए कला किट का वितरण किया गया।
इस किट में स्केच पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्क्रैपबुक सामग्री दी गई हैं। प्रभारी रेखा कुमारी मीणा ने बताया कि विद्यालय में 107 कला कीट का वितरण किया गया हैं, जो कि विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होंगे। इसी तरह राऊमावि देवडावास में कला किट प्राथमिक स्तर के बालक बालिकाओं को वितरण किए गए। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि समसा के तहत कक्षा एक से पांच तक के छात्र छात्राओं को यह किट दिए गए। इससे बच्चो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इससे चित्रकला के प्रति उनकी रूचि होगी व बालकों का इस विषय में रूझान बढेगा। यहां तुलसीराम शर्मा, प्रभात चौधरी, नीलम शर्मा, ममता, ममता शर्मा आदि उपस्थित थे।


