Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की प्रताप कॉलोनी निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी को जबरन अपहरण कर एवं बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में दर्ज प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने देवली एजेंसी एरिया अंसारी कॉलोनी निवासी शादाब पुत्र मुस्ताक शेख को गिरफ्तार किया है। जिस पर किशोरी की मां ने जबरन अपहरण कर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था और शंका जाहिर की थी कि आरोपी उनकी पुत्री को अपने साथ जबरन ले गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं शनिवार को आरोपी को टोंक न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने आरोपी को टोंक जेल भेज दिया है।



