समाज में है महिलाओं की अहम भूमिका
Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिगंबर जैन महिला महासमिति की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान महिलाओं ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ केक काटा और मिठाई वितरित की।
साथ ही होली के लिए बच्चों को रंग और पिचकारी दी। महासमिति की अध्यक्षता विनीता बडजात्या, प्रीति अजमेरा, ममता, अंशु, रंजना जैन, पिंकी सेठी, मनीषा कोठारी, रेखा, पूजा जैन मंजु, मैना मौजूद थी। इसी तरह राजकीय चिकित्सालय में महिला मरीजों को फल और बेबी किट वितरित किए गए और गायों को चारा भी डाला गया।
महिला दिवस पर योगाभ्यास किया
महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब द्वारा ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष अनु शर्मा बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है। यह योग शिविर शहीद गोपाल शर्मा उद्यान में आयोजित किया गया। स्वाति खत्री, आशु जैन ने महिलाओं को ध्यान योग की क्रियाएं बताई। क्लब सदस्य डिंपल गोयल ने अपनी कविता ‘मां मुझे आने दो मुझे भी जीने दो’ सुनाई।
उन्होंने कविता के माध्यम से महिलाओं को महिलाओं के प्रति महिलाओं का साथ देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्य मनाली गुप्ता, ज्योति मंगल, वर्षा मंगल, सुनीता गुप्ता, सोनू चौधरी, श्वेता, परिधि, सुनीता, अरुणा, शेफाली, अलका, सुरभि, मनीषा, जिया आदि मौजूद थी।
आत्मनिर्भर नारी ही दे सकती है मजबूत समाज
पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। निदेशक नीलू अग्रवाल का महाविद्यालय की शिक्षिका चेतना सिंहल द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन किंकर सिंह ने “नारी तू प्रेम हो प्रेरणा हो ” सलोगन के साथ शुरुआत की। निदेशक ने कहा कि महिलाएं देश के विकास में हर क्षेत्र में योगदान देती हैं। वे परिवार, समाज, और देश के लिए काम करती हैं। ग्रामीण भारत में महिलाएं किसान, मज़दूर, और उद्यमी के तौर पर काम करती हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकड़ीवाल, डॉ. बीएस मीणा, राजूलाल धाकड़, अविनाश जांगिड, सरदार चौधरी उपस्थित थे।



