Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को पेंशनर भवन में आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श व स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।
शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि कैंप में वैध अशोक कुमार शर्मा ने 65 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। रोगियों को यहां नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई। दवाई वितरण में सुरेश चंद्र लोहार व परिचारक सत्यनारायण भील ने सहयोग किया। स्वास्थ्य शिविर में श्वास, खांसी, मौसमी बीमारी, नजला, जुकाम, मुखपाक, मधुमेह, पथरी समेत विभिन्न बीमारियों से ग्रसित रोगियों को उपचार दिया गया। जन सेवा समिति के सदस्यों ने यहां सहयोग किया।



