Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से सोमवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर का बीसलपुर सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा साफा और दुपट्टा पहनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल के नेतृत्व में राजस्थान तेज गति विकास कर रहा है। मौजूदा सरकार के 2 औऱ कांग्रेस के 5 साल को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। साथ ही कार्यकर्ताओं की हर समस्याओं का प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, भाजपा नेता महेश मंगल, आशीष पंचोली, प्रमोद मंगल, आरपी धाकड़, राकेश ओसवाल, मुकेश मीणा, हेमलता दाधीच, आशा, राजकुमारी सेन, नन्द सिंह शक्तावत, शिवजी धाकड़, शिवजीराम मीणा, प्रकाश चंदेल, भानु ग्वाला, अजय पाल सिंह, गौरव बैरवा, कुणाल साहू, राजेश मल्होत्रा, दीनदयाल विजय, नाथु वैष्णव, नवरंग वर्मा, राजू विश्वास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विस्फोट से सब उड़ा देंगे! जयपुर और कोटा में फिर RDX से उड़ाने की धमकी, जानिए अपडेट


