Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर लौटते समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का देवली में गुरुवार रात पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के समीप संक्षिप्त ठहराव हुआ।
इस दौरान भाजपा शहर मंडल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें शहरी सेवा शिविर एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया। शहर मंडल की ओर से एक विशेष मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस दौरान पुरानी कृषि उपज मंडी के खाली पड़े परिसर का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा या अन्य व्यापारिक गतिविधि शुरू करने के लिए करने का अनुरोध किया गया।
यहां मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, प्रमोद मंगल, राकेश ओसवाल, दिनेश जैन, रवि बलसोरा, नवनीत धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
रावण दहन के समय मंदोदरी की लूटते है चूनरी! जानिए है क्यों ऐसी परम्परा


