Desk News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव के तहत मंगलवार को टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए कुल तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भीम ट्राईबल कांग्रेस से जगदीश प्रसाद शर्मा एवं निर्दलीय प्रत्याशी जसराम ने अपना नामांकन दाखिल किया है।


