Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsजल संग्रहण टंकियां बना दी, लेकिन पानी नहीं है!

जल संग्रहण टंकियां बना दी, लेकिन पानी नहीं है!


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की ग्राम पंचायत ऊंचा में पनघट योजना से बनी जलसंग्रहण टंकियां में पिछले एक माह से पानी नही आने से ग्रामीणों में नाराजगी है तथा उन्हें गर्मी में परेशानी होने लगी है।

ग्रामीण प्रेमसिंह मीणा, राजकुमार मीणा, अनिल, शेर सिंह मीणा, रितेश सिंह राणावत, विष्णु रेगर आदि ने बताया कि ऊंचा ग्राम में पनघट योजना के तहत तीन पानी की टंकियां बनाई गई थी। एक ग्राम पंचायत में बनी। जबकि दूसरी राजकीय विद्यालय व तीसरी गांव के बीच हथाई मोहल्ले में बनी। जिसमे ऊंचा स्कूल के समीप बनी पानी की टंकी रख रखाव के अभाव में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं दो मीठे पानी की टंकिययों में लापरवाही के चलते पिछले एक महीने से पानी नहीं आया।

ग्रामीणों को पानी के लिए दर दर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पीने का मीठा पानी दो किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है।

मीडियाकर्मी पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d