Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजब्ती के मामले में शिकायत समिति के समक्ष रख सकते है अपीलार्थी,...

जब्ती के मामले में शिकायत समिति के समक्ष रख सकते है अपीलार्थी, निजी वाहन से चुनाव प्रचार नहीं करें


Desk News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव-2024 में पुलिस एसएसटी, एफएसटी द्वारा की गई जब्ती की कार्रवाई का समाधान करने के लिए जिला शिकायत समिति का गठन किया गया है।

चुनाव व्यय व अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के सह प्रभारी ने बताया कि जिला शिकायत समिति की बैठक प्रतिदिन सुबह 11 बजे मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक कार्यालय में रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अपीलार्थी अधिक जानकारी के लिए जिला कोष कार्यालय में व्यक्तिगत संपर्क कर सकते है।

निजी वाहन से चुनाव प्रचार नहीं करें

Read must – मीडियाकर्मी पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

जिले में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत ऐसे हल्के निजी वाहन (कार, जीप एवं बोलेरो) पर कार्यवाही की जाएगी जिनका संचालन व्यावसायिक रूप से हो रहा है। जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा ने बताया कि अधिकांश लोग अपने निजी वाहनों को चुनाव प्रचार के लिए उपयोग में ले रहे है।

जिससे विभाग को राजस्व हानि, बिना परमिट वाहन संचालन एवं नियमों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित किया जाएगा एवं इनके विरूद्ध केंद्रीय मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 53 (1) (इ) के तहत पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबन की तथा राजस्थान मोटर वाहन कर अधिनियम, 1951 एक्ट 1951 के तहत कर जमा से संबंधित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

संवाद कार्यक्रम में संस्कारवान शिक्षा पर दिया बल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d