Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsमंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया, स्काउट का प्रशिक्षण कैम्प लगा

मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया, स्काउट का प्रशिक्षण कैम्प लगा


Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बोरडा नवयुवक मंडल के सदस्यों ने गुरुवार को गणेशजी मंदिर परिसर में स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं स्नान घाट एवं घाट से मुख्य प्रवेश द्वार तक मंदिर परिसर की सफाई की।

सुबह चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में मंदिर ट्रस्ट के सदस्य रामराज मीणा, मनोज मीणा, नवयुवक मंडल के सुल्तान सिंह मीणा, मनोज मेघवंशी, मानसिंह मीणा, शिशुपाल मीणा,रामराज मीणा, दीपक मेघवंशी, कुंदन मीना, दीपक मीणा, संजीव मीणा, रोहिताश्व मीणा समेत नवयुवक मंडल के कई सदस्य शामिल थे। उल्लेखनीय है कि नवयुवक मंडल द्वारा समय-समय पर स्नान घाटों एवं मंदिर परिसर की सफाई का अभियान चलाकर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग किया जाता है। इसके अलावा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी नवयुवक मंडल का सहयोग रहता है।

स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर लगा

दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में नवीन गठित स्काउट गाइड की यूनिट के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा। एओ गणपत सिंह ने शिविर को निर्देश दिए। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि विद्यार्थी के चरित्र निर्माण व समाज सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसे दलों का गठन हर विद्यालय में होना चाहिए है।

टीम लीडर मनीषा जैन ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से गाइड स्काउट के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में अशोक कुमार शर्मा, मनीषा जैन, रेखा मीणा, हेमराज चौधरी शिक्षक सहित 72 स्काउट गाइड सम्मिलित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d