Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsआधा दर्जन से अधिक स्कूलों में 220 बच्चों को जर्सी वितरित 

आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में 220 बच्चों को जर्सी वितरित 


Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सामाजिक सरोकारों को लेकर जन सेवा समिति देवली की ओर से आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में बच्चों को ऊनी जर्सिया वितरित की गई।

समिति के अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि उक्त जर्सी वितरण कार्यक्रम अंबापुरा, गावड़ी, सतवाडा, खेड़ा कल्याणपुरा, पनवाड़, सिरोही, हनुमान नगर, कुचलवाड़ा समेत स्कूलों में हुआ। जहां 220 बच्चों को ठंड से बचाव के लिए जर्सी वितरित की गई। नई जर्सी प्रकार बच्चे खुश हो उठे। इस दौरान अध्यक्ष नवल मंगल, समिति के महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजकुमार कोठारी, राजेंद्र जिंदल, कन्हैयालाल लुनीवाल, राजेंद्र शर्मा, चांदमल जैन, महेंद्र कुमार जोशी ने जर्सी वितरण में सहयोग दिया और बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d