Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की साकेत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष सबसे पहले होलिका दहन कर पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया।
पं तुलसीराम गौतम के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने उपस्थित होकर नई फसल (धान) को अग्नि में सेंककर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों ने होलिका की परिक्रमा कर अपने परिवार की रक्षा और खुशहाली की मंगल कामना की। कार्यक्रम के दौरान साकेत कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष तिलक जांगिड़, राधेश्याम मालू, ओम प्रकाश, बालकिशन, राजेंद्र टाक, गजेंद्र जिंदल, सतीश मंगल, विनय सहित कई मौजूद रहे।
जिन्होंने सभी को प्रसाद वितरित कर त्यौहार की शुभकामनाएं दी। जबकि शहर के कई अन्य स्थानों पर रात देर रात्रि को होली का दहन होगा। फिलहाल अन्य जगहों पर महिलाएं होलिका दहन के स्थान पर पूजा कर रही है। वही लोग तैयारी में जुटे हैं। शहर के गणेश चौराहे पर रात करीब डेढ़ बजे होलिका दहन होगा।


