Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskइबादत और भाईचारे के साथ हुई दावत-ए-इफ्तार

इबादत और भाईचारे के साथ हुई दावत-ए-इफ्तार


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पवित्र माहे रमजान के अवसर पर देवली शहर में इबादत और नेकी की बयार बह रही है। जहाँ मस्जिदों में तिलावत के साथ सामूहिक इफ्तार आयोजनों की रौनक देखते ही बन रही है।

इसे लेकर जमीअत उलेमा-ए-हिंद के सदर अख्तर सना उल्लाह खान द्वारा रोजेदारों के लिए दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने शिरकत कर लंगर प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर एजेंसी मस्जिद के मौलाना अनस गुजराती ने रोजे की अहमियत बताई। कार्यक्रम के दौरान मगरिब की नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं खैर की गईं। समाज के सदर सलीम पठान और प्रतिनिधि हारून अंसारी ने बताया कि रमजान के इस पाक महीने में हर कोई नेकी के कामों से जुड़कर पुण्य कमाने की कोशिश कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d