Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेशजी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए एक दानदाता ने 11 हजार 100 रुपए का दान दिया।
ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि पटेल नगर निवासी विनय और रितु शर्मा ने अपने पुत्र शिवांग शर्मा के जन्मदिन पर मंदिर के विकास कार्यों के लिए यह राशि भेंट की। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने भामाशाह परिवार का माल्यार्पण, दुपट्टा और भगवान गणेशजी की तस्वीरो भेंटकर अभिनंदन किया।
(दूनी)
दूनी से सात गांव की 19वीं चौथ का बरवाड़ा पदयात्रा 10 अगस्त को रवाना होगी। पदयात्रा संघ की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
पदयात्रा 10 अगस्त को कस्बे के बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से सुबह 7 बजे रवाना होगी और 12 अगस्त को चौथ का बरवाड़ा माताजी मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाएगी। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कलाकारों द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी।


