Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने आरोप, ज्ञापन सौंपा

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने आरोप, ज्ञापन सौंपा

सरकार को आर्थिक चपत लगाने का आरोप


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार बाबूदास स्वामी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया कि गांव में सक्रिय भू-माफियाओं द्वारा राजकीय सिवायचक भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर लोगों को बेचा जा रहा है।

लिखित शिकायत मे बताया कि भू-माफियाओं ने राजकीय सिवायचक और निजी भूमि जो गैर मुमकिन रास्ते की भूमि को अवैध रूप से आवासीय और व्यवसायिक भूखंड बनाकर विक्रय किया जा रहा है। आरोप है कि भू-माफियाओं और राजकीय कर्मचारियों की मिलीभगत से राज्य सरकार की बेशकीमती भूमि को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है और राज्य सरकार को चूना लगाया जा रहा है, जो गलत है।

ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि इस मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सरकारी भूमि को बचाया जाए। शिकायत सौपने एडवोकेट सत्यनारायण धाकड़, तेजमल कुमावत, राकेश धाकड़, बरधाराम, किशन धाकड़, महावीर धाकड़, कजोड़ नागर, रामदेव नागर, कन्हैया लाल, दीपक योगी, आशीष नागर, रामकुमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d