Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसीसी सीमेंट द्वारा मकान मालिकों के लिए बुधवार रात एक तकनीकी गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां तकनीकी इंजीनियर अंशु शर्मा ने मकान मालिकों को एक मजबूत घर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री और सही कारीगरी के महत्व को विस्तार से समझाया।
बैठक में कंपनी द्वारा संचालित ‘एसीसी सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी’ की जानकारी दी गई। जिससे सही तकनीक और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में घर को अधिक टिकाऊ बनाया जा सके। मकान मालिकों को एसीसी की ओर से दी जा रही निशुल्क सेवाओं जैसे 2-डी ड्राइंग, आईएमपी सर्विस और एसीटी नाम प्लेट के बारे में भी अवगत कराया गया। इसी तरह सेल्स ऑफिसर बादल जैन ने सीमेंट की गुणवत्ता, इसके परिवहन और निर्माण के दौरान ध्यान रखने योग्य सावधानियों पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस अवसर पर कंपनी के प्रमुख उत्पादों एसीसी सुरक्षा, एसीसी गोल्ड और एसीसी कंक्रीट प्लस की विशिष्टताओं और उनकी मजबूती के बारे में बारीकी से समझाया गया।
बैठक के दौरान ग्राहकों की निर्माण संबंधी शंकाओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया और उन्हें गुणवत्ता से समझौता न करने की सलाह दी गई। वहीं स्थानीय एसीसी डीलर सुनील कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।


