Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा पत्र लिखकर दुबई में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को वापस मंगवाने का आग्रह किया है।
पत्र में बताया गया है कि राकेश कुमार मीणा पुत्र मोहनलाल मीणा उनके विधानसभा क्षेत्र के कुंचलवाडा खुर्द निवासी थे, दुबई में मजदूरी करने गए थे। राकेश कुमार दुबई में वॉटर प्रूफिंग वर्क कंपनी में काम करता था। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। ऐसे में राकेश के परिवार को शव वापस लाने में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक गोपीचंद मीणा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे भारत सरकार और राजस्थान सरकार के स्तर पर समुचित व्यवस्था करवाकर मृतक के परिवार को उनका शव वापस लाने में मदद करें।




