Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह 20 से 26 मार्च के बीच उपजिला चिकित्सालय देवली में एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा और इसका उद्देश्य लोगों में मुख संबंधित रोगों की जानकारी देना।
शिविर का शुरुआत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुधीर माथुर, डॉ. किशनलाल मीणा, डॉ. हर्षवर्धन यादव, डॉ. माहिर हुसेन और शिविर प्रभारी डॉ. अर्चना शर्मा एवं डॉ. अन्तिमा साहू ने किया। शिविर में डेन्टल टेक्निशियन सुरज्ञान यादव ने भी अपनी नियमित सेवाएं दी। यहां शिविर में लोगों को तम्बाकू और धुम्रपान करने से होने वाले मुख के घातक रोग कैंसर के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा, लोगों को दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित ब्रश करना, खाना खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करना और अपने भोजन में फल और कैल्शियम युक्त आहार लेने का परामर्श दिया जा रहा है।
शिविर में बच्चों और उनके माता-पिता को कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट आदि से होने वाले दांतों के नुकसान (डेंटल कैरीज) के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


