Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सदर जामा मस्जिद स्थित मदरसे में रविवार को शिक्षा ले रहे सभी विद्यार्थियों को दिवंगत अब्दुल हमीद की स्मृति में उनके पुत्रों और उनके साथियों की ओर से स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत हजरत इमाम हुसैन और शहीदों की आत्मिक शांति के लिए कुरान खानी के आयोजन से हुई। इसके बाद अतिथियों द्वारा मदरसे के सभी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री (बैग) भेंट की गई। यहां जामा मस्जिद के इमाम हाफिज, कारी अमान रजा और मदरसे के शिक्षक मौलाना साकिब रजा ने शिक्षा, धार्मिक संस्कार और ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और जीवन में अनुशासन का महत्व समझाया।
इस दौरान मस्जिद सदर अब्दुल खालिक, सिराज अब्बासी, शौकत, मुस्तकीम, शानू अब्बासी, अब्दुल राशिद, हारून हमीद, जफर मंसूरी, आयान रंगरेज, वाईज अब्बासी सहित उपस्थित रहे।


