Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार को गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान गांधी पार्क में महात्मा गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन वीडियो-
इसी तरह शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सत्य अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला, जिसमें भारत छोड़ो आंदोलन, अंग्रेजो भारत छोड़ो, असहयोग आंदोलन का उल्लेख किया गया। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी पसंद जीवन पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व अध्यक्ष विनोद पुजारी, पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन, बन्नालाल, अम्बालाल मौर्य, टीकम चंद सेन, मनजीत सिंह, राजू पाठक, अख्तर खान और राजेन्द्र ग्वाला आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


