Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट देवली की ओर से रविवार को महावीर जयंती के मौके पर कई कार्यक्रम होंगे।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि इसे लेकर सुबह 5 बजे प्रभातफेरी होगी। वहीं सुबह 6:30 बजे श्रीआदिनाथ भगवान का अभिषेक व 7 बजे मूल नायक भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक होगा। इसके बाद शाम 3:45 बजे चंद्र प्रभु मंदिर से शोभायात्रा, शाम 5 बजे चंद्र प्रभु मंदिर पर कलश अभिषेक तथा शाम 5:15 बजे श्री महावीर मंदिर देवली पर कलश अभिषेक होगा। वहीं रात्रि 8 बजे त्रिशला महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी तरह भगवान महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव दिवस पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में भी कई कार्यक्रम होंगे।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी, 7 बजे अभिषेक व शांतिधारा (ग्राउंड फ्लोर), सुबह 7.30 बजे अभिषेक व शांतिधारा (फर्स्ट फ्लोर), 8 बजे वाहन रैली (सकल युवा जैन समाज), शाम 4.45 बजे कलशाभिषेक, 5.30 बजे सामूहिक भोजन, रात 7.15 बजे श्रीजी की सामूहिक आरती होगी।


