Deoli News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के घोसी मोहल्ला में गणगौर ग्रुप की ओर से शुक्रवार को बैंड बाजा के साथ गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर महिलाएं सज धजकर शोभायात्रा में शामिल हुई। वहीं गणगौर ईसरजी की शोभायात्रा निकाली गई।
गणगौर ग्रुप की जया कुमावत ने बताया कि ग्रुप की महिलाएं बैंड बाजे के साथ घरों से रवाना हुई, जो यहां गांधी पार्क में पहुंची। यहां से कलश सिर पर धारण कर महिलाएं बैंड बाजे के साथ मुख्य मार्गो से होकर रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं नाचती गाती चल रही थी। वही गणगौर ईसरजी की प्रतिमाएं भी महिलाएं लेकर चल रही थी। महिलाओं ने बताया कि शीतला सप्तमी से प्रतिदिन बिनोरा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जबकि 31 मार्च को गणगौर की पूजा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों गणगौर पूजा परवान पर है। गली, मोहल्लों में गणगौर ईसरजी की पूजा की जा रही है। वहीं घरों में गणगौर पूजा को लेकर शकरपारे बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस दौरान गणगौर ग्रुप की पायल शर्मा, मीनाक्षी जिंदल, दुर्गा भुवालिया, रेखा शर्मा, सोनिया शर्मा, ममता सहित महिलाएं शामिल थी।



