Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेता विजय बैंसला का देवली में उपजिला चिकित्सालय खोले जाने की घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। वहीं अस्पताल को शहर में ही बनाए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका बोर्ड ने जिस जगह का अस्पताल का चयन किया है। उससे भाजपा कार्यकर्ता व आमजन सहमत नहीं हैं। आमजन व कार्यकर्ताओं की सहमति से शहर में ही उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए, अन्यथा आमजन में नाराजगी हो जाएगी। जिससे आगामी उपचुनाव में भाजपा को नुकसान होगा। गौरतलब है कि उप जिला चिकित्सालय के लिए जमीन आवंटन के प्रस्ताव के बाद शहर के लोग एवं युवा संघर्ष समिति बनाकर विरोध कर रही है। संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने उप जिला चिकित्सालय के लिए जमीन आवंटन शहर की परिधि में शहर के पास ही रखने का आग्रह किया, ताकि लोगों को सुलभ एवं निकट दूरी पर ही चिकित्सा सुविधा मिल सके।
ज्ञापन सौंपने में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणावत, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, महामंत्री अंकित डाबर, नवल किशोर चतुर्वेदी, पार्षद संजय सिंहल, छाया चौधरी, नेमीचंद जैन, महेश मंगल, हनुमान बलसोरा, भारत सिंह सोलंकी, मुकेश मीणा आदि थे।


