Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsस्मेक पाउडर ले जाती मां-बेटी गिरफ्तार, नासिरदा पुलिस की कार्रवाई

स्मेक पाउडर ले जाती मां-बेटी गिरफ्तार, नासिरदा पुलिस की कार्रवाई


Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की नासिरदा थाना पुलिस ने इसी शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान 13 ग्राम से अधिक स्मेक की मात्रा बरामद की है और परिवहन करने के आरोप में नासिरदा निवासी मां-बेटी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी नासिरदा कालूराम ने बताया कि यह कार्रवाई नासिरदा से हिसामपुर रोड पर की गई। यहां एक महिला व युवती हिसामपुर की ओर पैदल जा रही थी। दोनों संदिग्ध दिखाई देने पर थाना प्रभारी व महिला पुलिसकर्मी रामघनी ने उक्त दोनों महिलाओं से पूछताछ की। महिला पुलिसकर्मी की ओर से तलाशी लेने पर राधा देवी पत्नी मायल सिंह उर्फ मायला सांसी निवासी सांसी बस्ती नासिरदा के पास से प्लास्टिक की थैली में 7.17 ग्राम अवैध स्मेक पाउडर बरामद हुआ। वहीं महिला के पास से एक कीपैड मोबाइल व 1700 रुपए नकद मिले। इसी तरह तलाशी लिए जाने पर उस महिला की पुत्री महिमा पुत्री मायल सिंह सांसी निवासी, सांसी बस्ती नासिरदा के पास से प्लास्टिक की थैली में 6.05 ग्राम स्मेक बरामद हुआ। युवती महिमा के पास से 1200 रुपए नकद बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को नियम अनुसार गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। जबकि इसकी जांच दूनी थाना प्रभारी सरवर खां के जिम्मे सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d