Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध ने शनिवार दोपहर आखिरकार आरएल 312 मीटर के आंकड़े को छू लिया है।
बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार दोपहर 2 बजे बांध का जलस्तर आरएल 312 मीटर पहुंच गया है। इसी प्रकार त्रिवेणी पर गेज ढाई मीटर का जारी है। पिछले 2 घंटे में क्षेत्रीय बारिश से 3 सेंटीमीटर की बांध में पानी की आवक हुई और डेम ने 312 के आंकड़े को छू लिया। इस जल स्तर के अनुसार बांध में 17.660 टीएमसी पानी है। अब बीसलपुर बांध 313 मीटर की ओर बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि गत दो घंटे से क्षेत्र में तेज एवं झमाझम बारिश से डेम में पानी की आवक हुई है।



